कुजू | पुलिस ने सोमवार को दो अलग-अलग मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस ने प्रेम प्रसंग के मामले में सोनी देवी पति स्व विनोद रजवार द्वारा दिये गये आवेदन के आलोक में गुड़ीदोहर निवासी प्रवीण कुमार, मनीष कुमार व दो अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। वहीं स्क्रैप जब्ती के मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।जबकि पिछले दो महीनों से फरार प्रेमी चल रहे जोड़ा कुंवर टोला रामगढ़ निवासी सोनू मुंडा व ओरला निवासी पूजा कुमारी गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।