पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

शिविर में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकास योजनाओं में पैसा लेने की शिकायत के बाद पंचायत सेवक को बंधक बनाए जाने के बाद बुधवार को प्रशासनिक पदाधिकारियों ने लोलो गांव में शिविर लगाया। इस दौरान प्रभारी एसडीओ सह एलआरडीसी गोरांग महतो, बीडीओ नम्रता जोशी, महिला प्रसार पदाधिकारी पुष्पा एक्का, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अंबोज कुमार महतो, प्रभारी कृषि पदाधिकारी विनीता कुमारी, कनीय अभियंता अवध किशोर प्रसाद सहित कई पदाधिकारियों ने शिविर लगा ग्रामीणों की समस्याएं जानी। शिविर में ग्रामीणों ने मुखिया कलावती देवी के नेतृत्व में पदाधिकारियों के समक्ष पीसीसी पथ, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन सहित राशन कार्ड की समस्याओं काे रखा। जिसपर पदाधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करतेे हुए उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। रामीणों ने बताया कि कुछ लोगों का नाम राशन कार्ड से हटा दिया गया है। इसपर एलआरडीसी ने कहा कि अगर लाभुक खाद्य सुरक्षा अधिनियम को पूरा करता है, तो उनका नाम जोड़ दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...