पूर्णाहुति से गाेजप महायज्ञ का समापन
रामगढ़ | कस्बे में चल रहे गाेजप महायज्ञ का रविवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। गो-नंदी विवाह समारोह व संकट मोचन गाेबरिया हनुमान मंदिर स्थापना समारोह सहित कस्बे की अग्रवाल धर्मशाला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के बीच रविवार को सामूहिक गाेजप महायज्ञ की पूर्णाहुति दी गई। महायज्ञ की पूर्णाहुति में अखिल भारतीय गाेसेवा सह प्रमुख व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अजीत प्रसाद महापात्र व विधायक ज्ञानदेव अाहूजा माैजूद रहे। वहीं मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत ज्ञान कथा में भगवान राम जन्म व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकियां सजाई गई। इस माैके पर भाजपा पशुपालन प्रकोष्ठ के नन्दराम गुर्जर, प्रदीप बक्शी, नवल शर्मा, निर्मल सूरा, जवाहर तनेजा आदि मौजूद रहे।
कल हाेगा गाे-नंदी विवाह : कथा वाचक पं. विष्णुदत्त शर्मा के अनुसार मंगलवार को गाे-नंदी विवाह का अायाेजन किया जाएगा। इसमें कामधेनु के विवाह में उपस्थित लोग नंदी की बारात का स्वागत करेंगे व पाणिग्रहण संस्कार की रस्म पूरी की जाएगी।
रामगढ़. भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव के नयनाभिराम दर्शन करते श्रद्धालु।
तेजाजी के दर पर मत्था टेक मांगी मन्नत
सकट | जोनेटा गांव के गुर्जर बास स्थित वीर तेजाजी महाराज के मंदिर पर रविवार को बाबा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर के सेवक गणेश सिंह बैंसला ने बताया कि श्रद्धालुओं ने तेजाजी महाराज की पूजा-अर्चना की व मंदिर में विराजित तेजाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष मत्थाटेक मंदिर की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मंदिर में भजन-कीर्तन का कार्यक्रम हुआ। कलाकारों ने भजनों के माध्यम से तेजाजी महाराज की महिमा का गुणगान किया। आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर श्याम सुंदर शर्मा, महादेवा मीना, राजू बैंसला, बाबू लाल मीना, कजोड़मल गुर्जर आदि मौजूद थे।