कठुअा की घटना पर लोगों में आक्रोश, कैंडल मार्च निकाला
कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले को लेकर लक्ष्मणगढ़ में युवाओं में भी गुस्सा देखने को मिला। युवकों ने दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा की मांग की। वहीं बच्ची के लिए युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च में दर्जनों युवाओं ने भाग लिया। कैंडल मार्च कस्बे के भगतसिंह सर्किल से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, चौपड़ा बाजार, तहसील कार्यालय के पीछे होते हुए कस्बे के बस स्टैंड स्थित भगत सिंह चौराहा पहुंचा। जहां कैंडल मार्च में शामिल युवाओं ने बच्ची को श्रद्धांजलि दी। वहीं आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। इस दौरान अशोक बुंदेला, रफीक खान, कपिल कायत , आसम खान, अभिषेक मीणा, राजा, मोहित बुंदेला, शेर मोहम्मद, महेश बुंदेला, राकेश अग्रवाल, बलराम गुर्जर, जीतू राजपूत, तालीम, जावेद, शाहरुख आदि उपस्थित थे।
रामगढ़ : कठुआ की दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ के लिए बगड़ तिराया बस स्टैंड पर युवाओं द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। युवाओं ने कठुआ की नाबालिग बच्ची के साथ बर्बरता करने के आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही आरोपियों को फांसी की सजा देकर इंसाफ देने को कहा। रविवार शाम बगड़ तिराया बस स्टैंड पर आसिफा को इंसाफ के लिए आयोजित इस कैंडल मार्च में पूर्व छात्रसंघ सचिव गोरधन शर्मा, हरीश कुमार, जितेंद्र, बगड़ मेव पंचायत उपसरपंच तेज सिंह, रविंदर, पूर्व सरपंच रहमू खां, संदीप, अमजद खान, नितिन जाजोरिया सहित कई युवा मौजूद रहे।
लक्ष्मणगढ़. आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकालते युवा।