पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष तैयब व नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष तैयब व नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. आईएमए हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर बैठे अतिथि व नवनिर्वाचित पदाधिकारी।

अलवर | इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार रात राजकीय सामान्य चिकित्सालय स्थित आईएमए हॉल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद डॉ. कर्णसिंह यादव थे। अध्यक्षता रामगढ़ विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने की। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. तैयब खान, सचिव डॉ. विशाल कौशिक, कोषाध्यक्ष डॉ. तरुण तिवारी के अलावा डॉ. योगेश उपाध्याय, डॉ. सुरेश मीणा व डॉ. आरडी अरोड़ा को उपाध्यक्ष, डॉ. मनु शर्मा, डॉ. जयंत थरेजा, डॉ. राजवीर चौधरी व डॉ. दिनेश यादव को संयुक्त सचिव पद की शपथ दिलाई गई। समारोह में डॉ. मोहनलाल सिंधी, डॉ. सुशील बत्रा व डॉ. अनिल सरदाना को प्रदेश प्रतिनिधि, डाॅ. एमएन थरेजा, डॉ. सुरेंद्र जैन व डॉ. सुरेश गुप्ता को केंद्रीय प्रतिनिधि, डॉ. मिथिलेश गर्ग व डॉ. कंचन बत्रा को महिला प्रतिनिधि, डॉ. सतीश शर्मा व डॉ. सुषमा भटनागर को सांस्कृतिक सचिव, डॉ. केके मीणा व डॉ. मीरा सरदाना को साहित्यिक सचिव, डॉ. राकेश गुप्ता व डॉ. विजेंद्र गर्ग को खेल सचिव, डॉ. जीएस सोलंकी, डॉ. परमिंदर सिंह, डॉ. एसएस माथुर, डॉ. एससी मित्तल, डॉ. अर्चना गुप्ता, डॉ. योगेश, डॉ. सुबोध अग्रवाल, डॉ. समीर शर्मा, डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. दीपक श्रीवास्तव व डॉ. योगेश भार्गव को सदस्य पद की शपथ दिलाई गई।

खबरें और भी हैं...