बिजली कर्मचारी संघ की हुई बैठक
गांव डवानी स्थित बिजली पावर हाउस परिसर में सोमवार को राजस्थान बिजली तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन कर्मचारियों की बैठक हुई। जिला महामंत्री सत्यप्रकाश ने बताया कि बैठक में 2400 जीपी पे ग्रेड और जिन पावर हाउस पर 4 कर्मचारी नहीं लगा रखे हैं वहां पर 4 कर्मचारी लगवाने के साथ ही कर्मचारियों की समस्या को सुना और आगे की रणनीति बनाई। बैठक को कर्मचारी तकनीकी एसोसिएशन जयपुर संभाग अध्यक्ष महेश गुर्जर ने संबोधित किया। बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य सिकंदर सिंह, विजय, मांढ़ण अध्यक्ष विजेंद्र सिहं, कुलदीप, कंज्यूमर एलडीसी पवन डूमरोली, राजाराम, राजेश, सुनील, पालसिंह, रविंद्र, राज ठेकेदार, सीताराम, रामनिवास सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।