पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूरणमल प्रजापति बने मंशा माता समिति के अध्यक्ष

पूरणमल प्रजापति बने मंशा माता समिति के अध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ | श्री प्रजापति समाज मंशा माता विकास समिति बीजवा ने पूरणमल प्रजापति को समिति का अध्यक्ष चुना है। सोमवार को समिति की बैठक के बाद सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थावरिया राम प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष रामगढ़ धनीराम प्रजापति, फूलचंद गालव, शुकपाल प्रजापति, हरीशचंद व हरिराम प्रजापति को समिति का संरक्षक बनाया गया है। वहीं जयकिशन प्रजापति-चौमा, गोकलराम प्रजापति-दोहली व अोमप्रकाश प्रजापति-बहाला को समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी में दौलतराम गालव-रामगढ़ को कोषाध्यक्ष, मुरारीलाल प्रजापति-मुंडाका को उपकोषाध्यक्ष, लेहरूराम प्रजापति-साहडोली को महासचिव, श्यामलाल प्रजापति-मंशीरपुर को सचिव, शीशराम प्रजापति-चौमा उपसचिव व किशनलाल प्रजापति, गिर्राज प्रसाद, कालूराम प्रजापति व देवनारायण प्रजापति को प्रचार मंत्री एवं मोतीराम प्रजापति, मनफूल प्रजापति, रामजीलाल, अोमीराम व योगेश प्रजापति को कार्यकारिणी में संगठन मंत्री बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...