पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बसपा की सत्ता प्राप्ति संकल्प यात्रा आज रामगढ़ आएगी, करेंगे स्वागत

बसपा की सत्ता प्राप्ति संकल्प यात्रा आज रामगढ़ आएगी, करेंगे स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ | कस्बे में बुधवार को सर्व समाज भाईचारा बनाओं अभियान के तहत आर्थिक परिवर्तन एवं सत्ता प्राप्ति संकल्प यात्रा का रामगढ़ में प्रवेश करने पर पार्टी कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। बसपा विधानसभा प्रभारी बनवारी बांबोली के अनुसार यात्रा के मार्गदर्शक दिल्ली, उड़ीसा व राजस्थान प्रभारी धर्मवीर अशोक होंगे। यात्रा के मुख्य संयोजक बसपा विधायक मनोज त्यागी व जिला प्रभारी जगदीश मेहरा होंगे। इस यात्रा के प्रवेश पर बहाला, बगड़ तिराया व बड़ौदामेव में स्वागत किया जाएगा। यात्रा को लेकर मंगलवार को विधानसभा रामगढ़ के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। जिसमें रामगढ़ कार्डिनेटर लक्ष्मणसिंह चौधरी, जिला प्रभारी अमरसिंह भयाड़ी, विधानसभा अध्यक्ष संजय, महासचिव विमल, कोषाध्यक्ष पन्नीलाल, जयसिंह, सुनील, लालाराम, खुबाराम व रामगढ़ प्रभारी बनवारी लाल सहित बसपा के कई कार्यकर्ता माैजूद रहे।

खबरें और भी हैं...