रामगढ़| मत्स्य यूनिवर्सिटी अलवर द्वारा मंगलवार से एमए की परीक्षाएं शुरू की गई हैं। परीक्षाओं के साथ ही कुछ निजी काॅलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के सामने परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंचने की समस्या अा गई है। रामगढ़ कस्बा स्थित निजी काॅलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का परीक्षा सेंटर गोविंदगढ़ के राजकीय काॅलेज को बनाया गया है। परीक्षा का समय भी सुबह सात बजे का है। निजी नाेबल्स पीजी काॅलेज की परीक्षार्थी माया बाई, अारती शर्मा, पूजा शर्मा, रमजान खान, अारिफ, अफसाना, सीलाबाई, साहिद, जाफरीन व सरला अादि का कहना है कि यूनिवर्सिटी द्वारा गोविंदगढ़ के राजकीय काॅलेज को हमारा सेंटर बनाया गया है। रामगढ़ से गोविंदगढ़ जाने के लिए इतनी सुबह निजी व सरकारी बस सहित कोई साधन रामगढ़ से नहीं हैं। एेसे में सुबह सात बजे परीक्षा केंद्र पर एक रात पूर्व जाकर ही पहुंचा जा सकता है।