पति की अनुपस्थिति में घर में घुसकर महिला से ज्यादती का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोपी युवक को बंधक बनाकर मारपीट की। गंभीर घायल आरोपी को रामगढ़ सीएचसी से अलवर के रैफर किया गया है।
रामगढ़ थानाधिकारी नवल किशोर मीणा ने बताया कि गांव मिलकपुर से साेमवार सुबह सूचना मिली कि एक युवक को बंधक बनाकर मारपीट की जा रही है। इस पर एएसअाई मोहनसिंह को मौैके पर भेजा गया। मारपीट में बुरी तरह जख्मी हुए युवक अशाेक कुमार जाटव (28) पुत्र गिर्राज निवासी मिलकपुर को एक मकान के कमरे से बरामद कर सीएचसी रामगढ़ में भर्ती कराया गया। अशाेक जाटव को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में अलवर रैफर किया गया है। पुलिस के अनुसार बाद में एक विवाहित महिला की तरफ से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई कि रविवार रात उसका पति किसी काम से जयपुर गया हुअा था। ससुर खेत में काम करने गया था। रात को अशाेक ने घर में घुसकर उसके साथ ज्यादती की। रात करीब दो बजे उसका ससुर घर अाया ताे उसने अशाेक जाटव को पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया। पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर युवक के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
3 हजार का इनामी ज्यादती का अाराेपी गिरफ्तार
रामगढ़| थाना पुलिस ने विवाहिता से ज्यादती के आरोप में अाठ माह से फरार चल रहे तीन हजार के इनामी आरोपी वसीम (21) पुत्र नूरू मेव निवासी इंदपुर थाना रामगढ़ काे गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी नवल किशाेर मीणा के अनुसार 5 सितंबर काे एक विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह अपने पति के साथ ईद मनाने पीहर अाई हुई थी। रात काे पड़ोसी युसुफ व वसीम नूरू छत पर चढ़ गए अाैर उसके साथ ज्यादती की। घटना की रिपोर्ट के बाद अाराेपी फरार हाे गए। इस पर जिला पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों पर तीन हजार रुपए का इनाम घाेषित किया। पुलिस ने एक अाराेपी युसुफ काे गत 27 अप्रैल काे गिरफ्तार कर लिया। इसके दूसरे साथी वसीम के घर हाेने की सूचना पर रविवार की रात दबिश दी गई। लेकिन अाराेपी वसीम अंधेरे का फायदा उठाकर रब्बाका गांव की तरफ भाग गया। जिसे पुलिस ने कई किलोमीटर तक पीछा कर गिरफ्तार कर लिया है।