अलवर | दो साल तक के वंचित बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को मिशन इंद्रधनुष अभियान शुरू किया गया। अभियान का शुभारंभ रामगढ़ ब्लॉक के सालपुरी गांव में सीएमएचओ डॉ. श्याम सुंदर अग्रवाल ने एक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। आरसीएचओ डॉ. ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि सर्वे में चिह्नित 33 गांवों के 229 वंचित दो साल तक के बच्चों और 47 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा।