अलवर | बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में बूथ बचाओं कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को नैवाड़ा, नीकच, खोयड़ा करमाली, अतरिया, मुबारिकपुर पर गांवों में जाकर बूथ बनाए गए। जिला प्रभारी सहीराम जाजोरिया ने बताया कि ग्राम नैवाड़ा में बिल्लू, खोयड़ा करमाली में चैनसुख, अतरिया, नीकच में संजय कुमार, मुबारिकपुर में सूरज जाटव आदि को बूथ अध्यक्ष बनाकर बूथ कमेटी गठित करने के निर्देश दिए गए है। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र रामगढ़ कॉर्डिनेटर लक्ष्मण सिंह चौधरी और मोहन लाल वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बूथ बनाने का अगला कार्यक्रम नौगांवा, आलमपुर, चिड़वा आदि गांँवो में होगा।