रामगढ़ | सेंट्रल ट्रेनिंग कॉलेज अाईटीबीपी बेराबास में साेमवार काे आतंकवादी विरोधी दिवस मनाया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि काे आतंकवादी विरोधी दिवस के रूप में मनाते हुए सीटीसी संस्थान प्रमुख उप महानिरीक्षक जसपाल सिंह ने प्रशिक्षक व प्रशिक्षणार्थियों काे आतंकवाद से लड़ते रहने की शपथ दिलाई। इस मौैके पर देश में आतंकवाद के कारण व निवारण पर निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का अायाेजन किया गया। इस मौैके पर उप सेनानी महेश यादव, अशाेक कुमार व मार्कण्डेय सहित कई अधिकारी व जवान मौजूद रहे।