अलवर| चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से वंचित बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत मिशन इंद्रधनुष सोमवार को शुरू होगा। अभियान का शुभारंभ सुबह 9 बजे रामगढ़ के सालपुरी आंगनबाड़ी केन्द्र पर होगा। आरसीएचओ डॉ. ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि अभियान में चिह्नित 33 गांवों में दो साल तक के वंचित बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए पहले ही सर्वे किया जा चुका है।