पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खूंटेटा कलां गांव का मामला, वृद्धा झुलसी

खूंटेटा कलां गांव का मामला, वृद्धा झुलसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खूंटेटा कलां गांव में बुधवार सुबह चार बजे चाय बना रही वृद्ध महिला की झोंपड़ी में अचानक अाग लग गई। घबराई वृद्ध महिला जावत्री बेवा कन्नाराम जागा अाग काे बेकाबू देख झोंपड़ी से बाहर अा गई। लेकिन कुछ ही देर में झोंपड़ी के भीतर रखा घरेलू गैस सिलेंडर तेज विस्फोट के साथ फट गया। सिलेंडर में विस्फोट के बाद फैली अाग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना एमआईए थाना पुलिस दी गई। इस पर थाना पुलिस दमकल के साथ मौैके पर पहुंचकर अाग पर काबू पाया। ग्रामीणों के अनुसार सिलेंडर में विस्फोट के बाद इसके कई टुकड़े कई सौ मीटर दूर तक पहुंच गए। इस हादसे में वृद्धा जावत्री के हाथ मामूली रूप से झुलस गए। वहीं झोंपड़ी में रखा पूरा घरेलू सामान जलकर खाक हाे गया।

झोपड़ी में आग के बाद घरेलू गैस सिलेंडर फटा, दूर तक उड़े टुकड़े

शाॅर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में अाग

एक दूसरी आगजनी की घटना में रामगढ़ कस्बा के मुख्य बाजार में शाॅर्ट सर्किट के कारण कपड़े की एक बंद दुकान में हुई। गनीमत यह रही कि दुकान में अाग बुधवार सुबह अाठ बजे तब लगी जब साथ ही हेयर ड्रेसर की दुकान पर कुछ ग्राहक बैठकर अपनी बारी अाने का इंतजार कर रहे थे। सैलून चला रहे ताराचंद सैन ने बताया कि दुकान पर बैठे ग्राहकों काे कपड़ा व्यवसायी देवीसिंह की बंद दुकान से धुंअा बाहर अाता दिखाई दिया। इस पर सूचना देकर दुकान मालिक देवीसिंह काे बुलाकर ताला खुलवाया ताे पूरी दुकान धुएं से भरी हुई मिली। कुछ युवकों ने दुकान में घुसकर बिजली सप्लाई काे बंद कर अाग पर काबू पाया। इस बीच हजारों रुपए का कपड़ा जल चुका था। अाग का कारण शाॅर्ट सर्किट हाेना बताया जा रहा है। कपड़ा व्यापारी देवी सिंह के अनुसार घटना सुबह की थी। जिससे समय रहते अाग पर काबू पा लिया गया।

खबरें और भी हैं...