पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार बेचने के बहाने लूटपाट, 4 बदमाश गिरफ्तार

कार बेचने के बहाने लूटपाट, 4 बदमाश गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमआईए थाना पुलिस ने गांव गोलेटा स्थित डंपिंग यार्ड के पास ओएलएक्स के जरिए सस्ते दामों पर कार बेचने का झांसा देकर गुजरात से बुलाकर दो युवकों को जान से मारने की धमकी देकर उन्हें लूटने वाले 4 बदमाशों राहुल सक्का, कासम खान, तालीम खान व फारुख खान को मंगलवार देर रात लोहिया तिबारा के पास सैयद कॉलोनी के एक मकान पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। वारदात 13 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी राहुल सक्का (20) नि. दौसरस थाना गोवर्धन यूपी हाल लोहिया तिबारा सैयद कॉलोनी, कासम (38), तालीम (21) व फारुख (20) नि. दौसरस गोवर्धन को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने चारों आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। थानाधिकारी धर्मसिंह चौधरी ने बताया कि 4 मई को गुजरात के द्वारका निवासी राजेश पुत्र वीरा भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने ओएलएक्स पर स्विफ्ट कार का विज्ञापन देखा। उस पर लिखे संपर्क नंबर पर एक व्यक्ति से हुई बातचीत में कार का सौदा 4.50 लाख रुपए में तय हुआ। इसके उसे अलवर बुलाया गया। यहां लोहिया तिबारे पर राजेश और उसके दोस्त को एक व्यक्ति मिला, जो उन्हें गाड़ी दिखाने के बहाने बिना नंबर की बाइक पर बैठाकर डंपिंग यार्ड साइड ले गया। वहां बदमाश उन्हें धमकी देकर बैग, कपड़े, घड़ी व मोबाइल लूट ले गए।

बाइक से हुई बदमाशों की पहचान

पुलिस ने बताया कि लूट की वारदात में उपयोग ली गई एक बाइक के नंबर ट्रेस करने के बाद बदमाशों की पहचान हुई। पुलिस के अनुसार, कासम व तालीम शातिर बदमाश है। वे वारदात करने के बाद सैयद कॉलोनी में अपने गांव के राहुल के मकान में छिप जाते थे। पीड़ित युवकों ने वारदात कर भाग रहे बदमाशों की एक बाइक के नंबर देख लिए थे।

रामगढ़. एमआईए थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

महाराष्ट्र के लोगों से ठगी में दो भाई गिरफ्तार

रामगढ़|
पुलिस ने ओएलएक्स पर कार बिक्री का विज्ञापन देकर महाराष्ट्र के नागपुर के लोगों से ठगी व लूट करने के आरोप में फरार दो सगे भाइयों जमशेद व अरशद खान को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी नवल किशोर मीणा ने बताया कि 9 सितंबर 2017 को भरतपुर के कामां नि. जमशेद एवं उसके भाई अरशद ने 4 साथियों के साथ मिलकर महाराष्ट्र के मोहम्मद को सस्ते दामों पर कार बेचने का झांसा देकर रामगढ़ क्षेत्र में बुलाया। यहां मारपीट कर उससे 1.50 लाख रुपए नकद व अन्य सामान लूट लिया। इस वारदात में शामिल दो बदमाशों को पहले पकड़ा जा चुका है।

खबरें और भी हैं...