बांटेदारी पर खेती कर रहे 56 किसान अब बन गए खातेदार
रामगढ़ | पंचायत समिति क्षेत्र की जातपुर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर बुधवार काे न्याय आपके द्वार शिविर आयोजित हुआ। शिविर में प्रशासन द्वारा 56 सह काश्तकारों के खातों का बंटवारा किया गया। एसडीएम बाल कृष्ण तिवाड़ी ने बताया कि ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जाकर समस्त विभागों से संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौके पर आमजन की समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। रोजाना जिला कलक्टर द्वारा इसकी मॉनिटरिंग भी की जा रही है। जातपुर पंचायत में लगे शिविर में 56 सह काश्तकारों के खातों का बंटवारा कर मौके पर ही दस्तावेज दिए गए। इसके अतिरिक्त दर्जनों समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार नरेंद्र शर्मा, विकास अधिकारी, पंचायत समिति प्रगति प्रसाद अधिकारी, पटवारी कानूनगो व ग्राम सचिव सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
थानागाजी : दुहार चौगान ग्राम पंचायत में न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में तहसीलदार अनुराग हरित ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर समाधान किया। इस मौके पर स्वास्थ, शिक्षा, विद्युत, नरेगा, पशुपालन, कृषि सहित अनेक कर्मचारियों ने भाग लिया। इस मौके पर सरपंच श्रृष्टि सोनू जैन, एबीईओ रामेश्वर शर्मा सहित अनेक किसानों ने भाग लिया।