जिला प्रमुख संघ की बैठक रमना प्रमुख मृत्युंजय सिंह के आवास पर संघ अध्यक्ष धर्मराज पासवान की अध्यक्षता में की गई। इस अवसर पर धर्मराज पासवान ने कहा कि पंचायत समिति को उनका हक एवं अधिकार नहीं दिया जाना पंचायत समिति सदस्यों के प्रति सरकार की उदासीनता रवैया को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल मुखिया को अधिकार देने में लगी हुई है। जबकि पंचायत समिति सदस्य भी मुखिया की तरह जनता द्वारा ही चुने गए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति सदस्य अपने हक अधिकार को लेकर रहेंगे।
अपने हक एवं अधिकार को लेने के लिए धरना प्रदर्शन से लेकर हाईकोर्ट तक लड़ाई लड़ी जाएगी। बैठक में पंचायत समिति के हक एवं अधिकार पर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया गया। साथ ही बैठक में पंचायत समिति के हक एवं अधिकार के लिए सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर करने, जिला में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने, पंचायत समिति सदस्यों के हक एवं अधिकार के लिए सभी प्रमुख द्वारा अपने सांसद एवं विधायक को मांग पत्र देने का निर्णय लिया गया।