रमना | रौनियार वैश्य परिवार के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से आगामी 20 मई को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों पर होने वाले चुनाव में भाग लेने के लिए अपील वैश्य परिवार के सदस्यों से किया है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि जो भी सदस्य अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा का आजीवन सदस्य बने हैं। वे सदस्य 20 मई को बनारस पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कुशल योग्य उम्मीदवारों को अपना मत दें, ताकि समाज को एक नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि वाराणसी के सुरभि इंटरनेशनल होटल के सभागार में वोटिंग तथा अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे। मौके पर जिला संगठन मंत्री उपकार गुप्ता, दामोदर प्रसाद, वेंकटेश नारायण, उदय गुप्ता, दीपक गुप्ता, संजय प्रसाद, गौतम कुमार, रेखा देवी, उर्मिला देवी एवं समुंद्री देवी आदि उपस्थित थे।