पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपाइयों ने की विद्युत आपूर्ति में सुधार एवं गढ़वा को हटिया ग्रिड से जोड़ने की मांग

भाजपाइयों ने की विद्युत आपूर्ति में सुधार एवं गढ़वा को हटिया ग्रिड से जोड़ने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रमना प्रखंड के ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार सिंह एवं भारत सरकार के उर्जा मंत्री को आवेदन भेजकर प्रखंड में विद्युत आपूर्ति में सुधार एवं गढ़वा जिला को हटिया ग्रिड से जोड़ने की मांग की है। आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र प्रदेश के अंतिम छोर पर बसा है। यहां के ग्रामीण व किसान भी मेहनती है। लेकिन विकास की गति यहां तक पहुंचते-पहुंचते धीमी हो जाती है। यह क्षेत्र सूखा ग्रस्त माना जाता है। पूर्वजों के द्वारा निर्मित कुछ जल स्रोत हैं। लेकिन बिजली के अभाव में किसान इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं और कृषि कार्य से दूर होते जा रहे हैं। हालात यह है कि रमना प्रखंड को 24 घंटे में महज पांच से छः घंटे ही बिजली मिल रही है।

आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया जाता रहा है कि पलामू प्रमंडल को हटिया ग्रिड से जोड़ा जा रहा है। जिसके बाद बिजली में सुधार हो जाएगी। लेकिन पलामू जिला को हटिया ग्रिड से जोड़कर गढ़वा जिला को छोड़ दिया गया। मांग करने वालों में अजय कुमार सिंह, ललित कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, अरविंद सिंह, विशेश्वर साह, मनोज कुमार साव, गणेश कुमार सिंह, अरविंद साह, रामजी राम, पंकज कुमार गुप्ता एवं अवध किशोर गुप्ता आदि शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...