बिजली दर में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने सीएम का पुतला फूंका
बिजली दर में वृद्धि के खिलाफ सोमवार की शाम रमना प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में परसवान विद्युत सब स्टेशन के समीप मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से बिजली दर में की गई बढ़ोतरी से किसान, व्यवसायी एवं विद्यार्थी सहित आम लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।
सरकार यदि एक सप्ताह के अंदर मूल्य वृद्धि वापस नहीं लेती है तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरने पर बाध्य होगी। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाएं। जिसमें मुख्यमंत्री होश में आओ, बिजली दर वापस लो आदि नारे लगाए गए। मौके पर कांग्रेस युवा नेता मानव सिन्हा, जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेसी नेता अरविंद कुमार तूफानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलख निरंजन चौबे, मृत्युंजय कुमार सिंह, रविंद्र कुमार पांडे, गुलाम रसूल अंसारी एवं नसीम अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री का पुतला दहन करते कांग्रेसी।