पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएम आवास लाभुक कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए आवास का निर्माण समय पर करें

पीएम आवास लाभुक कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए आवास का निर्माण समय पर करें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड विकास पदाधिकारी दयानंद कारजी तथा प्रखंड प्रमुख मृत्युंजय कुमार सिंह ने गुरुवार को प्रखंड के बहियार कला पंचायत के करचा, सपही, बजनवा एवं बनखेता आदि गांवों का दौरा कर प्रधानमंत्री आवास तथा शौचालय निर्माण कार्य के प्रगति का जायजा लिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी दयानंद कारजी ने लाभुकों से मिलकर पीएम आवास तथा शौचालय निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने का निर्देश दिया। निर्माण सामग्री नहीं मिलने की शिकायत पर बीडीओ दयानंद कारजी ने कहा कि सामग्री का अभाव नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने लाभुकों को बताया कि वैसे लाभुक जो राशि लेकर निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किए हैं। उनके ऊपर थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए आवास का निर्माण समय पर करें।

प्रमुख मृत्युंजय कुमार सिंह ने लाभुकों से कहा कि आवास निर्माण मे किसी के द्वारा अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है या नाजायज राशि की मांग किया जा रहा है, तो इसकी सूचना तत्काल उन्हें दे। लाभुकों का भयादोहन करने वाले लोगों पर कार्रवाई होगी।उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से आवास और शौचालय निर्माण मे सकारात्मक सहयोग करने का अपील किया है, ताकि प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट समय पर पुरा हो सके। मौके पर पंचायत सचिव मंगल यादव, रोजगार सेवक मंजेस तिवारी एवं स्वयंसेवक अजय बैठा सहित कई लोग उपस्थित थे।

रमना के बहियार कला मे पीएम आवास निर्माण का जायज़ा लेते बीडीओ दयानंद कारजी।

खबरें और भी हैं...