पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधिगम संवर्धन कार्यक्रम प्रशिक्षण के लिए सात शिक्षक किए गए प्रतिनियोजित

अधिगम संवर्धन कार्यक्रम प्रशिक्षण के लिए सात शिक्षक किए गए प्रतिनियोजित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अधिगम संवर्धन कार्यक्रम ज्ञानसेतु के अंतर्गत शिक्षक प्रशिक्षण सह उन्मुखी कार्यशाला में भाग लेने हेतु जिले के सात शिक्षकों को प्रतिनियोजित किया गया है। जिला शिक्षा अधीक्षक बृजमोहन कुमार ने कहा कि बीएसएनएल प्रशिक्षण केंद्र ओरमांझी रांची में 28 से दो जून तक आयोजित होने वाले प्रशिक्षण सह उन्मुखी कार्यशाला में प्राथमिक विद्यालय महुपी गढ़वा के शिक्षक कृष्णकांत चौबे व मध्य विद्यालय जरही डंडई के संतोष कुमार पाठक में भाग लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि चार जून से नौ जून तक आयोजित होने वाले प्रशिक्षण सह उन्मुखी कार्यशाला में मध्य विद्यालय संगबरिया मेराल के मुकेश कुमार तिवारी, मध्य विद्यालय टंडवा रमना, मध्य विद्यालय चिरौंजिया गढ़वा के रविंद्र कुमार ओझा, शांतनू कुमार चौबे व मध्य विद्यालय ओबरा गढ़वा के प्रेम तिवारी भाग लेंगे।

खबरें और भी हैं...