पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजयुमो ने समरसता भोज का किया आयोजन

भाजयुमो ने समरसता भोज का किया आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में सोमवार को रमना मंडल के बहियार गांव में सामाजिक समरसता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजयुमो नेताओं ने डाॅ. भीम राव अंबेडकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की। साथ ही दलित बस्ती में जा कर उनके साथ भोजन किया। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुन्ना तिवारी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार दलित बस्तियों के विकास एवं इनमें निवास करने वाले लोगों को उच्च जीवन जीने की दिशा में कार्य कर रही है। सरकार ने चार साल के दौरान दलितों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। दलित समाज के उत्थान पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। जिससे विपक्ष घबरा गया है। देश में जातिवाद का जहर घोलकर समाज को तोड़ा जा रहा है। मगर भारतीय जनता पार्टी के लोग सामाजिक समरसता को बढ़ाने के लिए कार्य कर रहें हैं। विपक्षी मंसूबा को भाजपा किसी भी हाल में पूरा नहीं होने देगी। मौके पर पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, बीस सूत्री उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल, अखिलेश पासवान, विकास विश्वकर्मा, नवनीत मेहता, अमरनाथ पांडेय आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...