पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निर्वाचित पदाधिकारियों को जिला रौनियार वैश्य परिवार ने दी बधाई

निर्वाचित पदाधिकारियों को जिला रौनियार वैश्य परिवार ने दी बधाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर स्थित सुरभि इंटरनेशनल होटल में रविवार को चुनाव के माध्यम से चुने गए सभी पदाधिकारियों को गढ़वा जिला रौनियार वैश्य परिवार ने बधाई दी है। जिला रौनियार वैश्य परिवार ने नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व डीजीपी अशोक कुमार गुप्ता, महासचिव राजीव रंजन, कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता एवं महिला वर्ग में केंद्रीय अध्यक्षा सह बिहार के पूर्व विधायक नगीना देवी के साथ सभी रौनियार समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारीगण को बधाई दी है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक प्रसाद गुप्ता ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए सभी प्रत्याशियों से उम्मीद है कि आने वाले दिनों में रौनियार समाज की पहचान पूरे देश में बनाने में सफल होंगे। साथ ही समाज को दहेज, नशा मुक्त तथा समाज के लिए कई कल्याणकारी कदम उठाए जाने की बात कही। बधाई देने वालों में जिला सचिव उदय प्रसाद, जिला संगठन मंत्री उपकार प्रसाद, रामजी प्रसाद, नवलकिशोर प्रसाद, मुन्ना प्रसाद, दिनेश गुप्ता, मणि गुप्ता, वेंकटेश्वर प्रसाद, दीपक गुप्ता, डॉ. पारस नाथ, संतोष प्रसाद, संजय प्रसाद, उमेश प्रसाद, गौतम गुप्ता, आदित्य प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, सौरव गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, आनंद गुप्ता, जितेंद्र कुमार एवं बबलू गुप्ता शामिल है।

खबरें और भी हैं...