साक्षर भारत अभियान और शिक्षा पर चर्चा आज
रमना | प्रखंड कार्यालय के सभागार में 17 मई को पूर्वाह्न 11 बजे से बीडीओ दयानंद कार जी की अध्यक्षता में एक साक्षर भारत कार्यक्रम एवं प्रखंड के शिक्षा को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसमें साक्षर भारत अभियान एवं प्रखंड के शिक्षा पर चर्चा की जाएगी। इसकी जानकारी बीईईओ महेंद्र राम ने दी है।