रामपुर नप में मनोनीत हुए 4 नए पार्षद
भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर
नगर परिषद रामपुर में चार नए पार्षद मनोनीत हुए हैं, जिसमें सुधांशु कपूर, कमल स्वरूप, अनु कुमार गोस्वामी और एक महिला स्वाति बंसल को मनोनीत कर पार्षद बनाया गया है। यह सभी पार्षद भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनोनीत किए गए हैं। अब नगर परिषद में मनोनीत हुए नए पार्षदों के बाद भाजपा के कुल 6 पार्षद हो गए हैं। जो अब पहले के मुकाबले ज्यादा सशक्त होकर विपक्ष की भूमिका निभाएंगी। नगर परिषद रामपुर के मनोनीत पार्षद में सुधांशु कपूर पिछले लगभग15 वर्षों से भाजपा के विभिन्न पदों पर अपनी अहम भूमिका निभा रहे है। इसमें शहरी केंद्र युवा मोर्चा अध्यक्ष के साथ जिला खेल कूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और वर्तमान में रामपुर मंडल के प्रेस सचिव का कार्यभार निभा रहे है। भाजपा के दूसरे मनोनीत पार्षद कमल स्वरूप लगभग 20 वर्षों से पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। युवा मोर्चा के मंडल सचिव के पद पर दी अपनी सेवाएं दे चुके हैं और वर्तमान में मंडल कार्यकारिणी सदस्य है और शहरी केंद्र के महामंत्री के पद पर है। भाजपा के तीसरे मनोनीत पार्षद अनु कुमार गोस्वामी वर्तमान में खेलकूद प्रकोष्ठ मंडल रामपुर की सह-संयोजक के पद पर है। भाजपा के चौथे मनोनीत पार्षद स्वाति बंसल अपनी समाज सेवा की छवि के कारण अपनी पकड़ बनाई है और वह एक समाज सेवी है अपनी गरीबों की सेवा कर रही है।
नप रामपुर में 7 कांग्रेस, 6 भाजपा के पार्षद
नगर परिषद रामपुर में वर्तमान समय में 9 पार्षद थे। इसमें 7 पार्षद कांग्रेस के तो 2 पार्षद भाजपा के हैं। अब नए मनोनीत हुए चार पार्षदों को मिलाकर भाजपा की संख्या बड़ कर 6 पहुंच गई है, जो कि कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी साबित होगी। भाजपा अब नप में पहले के मुकाबले ज्यादा सशक्त होकर विपक्ष की भूमिका निभाएंगी।