गंगादास पाकला बने लक्ष्मी नारायण मंदिर कमेटी के अध्यक्ष
रामपुर बुशहर | रामपुर खंड की दुर्गम पंचायत दरकाली में देवता साहिब लक्ष्मी नारायण मंदिर में आम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा की अध्यक्षता दरकाली पंचायत के उप प्रधान चेतन पाकला ने की। बैठक में मंदिर के उपाध्यक्ष बहादुर सिंह और जयसिंह सहित अन्य पदाधिकारी विशेष तौर पर मौजूद रहे। बैठक में सर्व प्रथम मंदिर कमेटी के गठन पर गहनता से चर्चा हुई, जिसमें सभा मे उपस्थित सभी ग्रामीणों ने अपने-अपने विचार रखे। सर्वसहमति से गंगादास पाकला को मंदिर की कमान सौंपी गई। उप प्रधान विशेषर लाल बदरेल, सचिव जय सिंह पाकला, कोषाध्यक्ष दर्शन दास सारखानी और चुनीलाल मरालू को भंडारी चुना गया।