पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रामपुर की तिजिल खिमटा दिल्ली में वैज्ञानिकों से हासिल करेगी अंतरिक्ष से जुड़ी जानकारियां

रामपुर की तिजिल खिमटा दिल्ली में वैज्ञानिकों से हासिल करेगी अंतरिक्ष से जुड़ी जानकारियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामपुर बुशहर | दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की स्पेस ओलंपियाड प्रतियोगिता में रामपुर क्षेत्र की तिजिल खिमटा भाग लेकर प्रदेश और रामपुर क्षेत्र के नाम रोशन करेगी। रामपुर के सांई विद्या पब्लिक स्कूल की नवीं कक्षा की छात्रा तिजिल खिमटा पुत्री पवन खिमटा अंतरिक्ष ओलंपियाड के दूसरे चरण के लिए चयनित हुई है। इस छात्रा का चयन स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में 21 जनवरी को हुआ। इससे पहले वर्ष 2015 में जालंधर में आयोजित हुई प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी है। अब 22 अप्रैल को राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र नई दिल्ली में शीर्ष वैज्ञानिकों के साथ रहकर अंतरिक्ष से जुड़ी अहम जानकारियां प्राप्त करेगी। स्कूल की प्रधानाचार्य इंदु बिष्ट ने बताया कि तिजिल राज्य स्तर की स्पेस ओलंपियाड परीक्षा में दूसरी बार चयनित हुई है।

खबरें और भी हैं...