- Hindi News
- National
- युकां ने डीएसपी को सौंपा ज्ञापन, नियम ताक पर रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
युकां ने डीएसपी को सौंपा ज्ञापन, नियम ताक पर रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर
कांगड़ा जिले के नूरपुर में हुए स्कूली बस हादसे के बाद रामपुर युवा कांग्रेस रामपुर ने रामपुर क्षेत्र में यातायात नियमों को ताक पर रखने वाले वाले स्कूल प्रशासन और चालकों पर उचित कार्रवाई की मांग को लेकर डीएसपी रामपुर देव कुमार नेगी को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने की पुरजोर मांग उठाई है।
मंगलवार को युवा कांग्रेस रामपुर की बैठक अध्यक्ष जसवीर ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में रामपुर क्षेत्र के निजी स्कूलों में चल रहे वाहनों और रामपुर क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के कारोबार बारे चर्चा की गई। बैठक के युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने तहसीलदार और डीएसपी को ज्ञापन सौंपा। बैठक के दौरान कहा कि रामपुर के निजी स्कूलों में चल रही सरकारी और गैर सरकारी बसें और टैक्सियों में न तो स्पीड गवर्नर है और न ही इन वाहनों में ग्रिल का कोई प्रावधान किया गया है। इन वाहनों में पीला रंग भी नहीं लगाया गया है। इतना ही नहीं इन वाहनों में ओवरलोडिंग भी जमकर की जा रही है। युकां अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में नशे का कारोबार काफी बढ़ गया है, जिसके चलते रामपुर के युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं और दिन प्रतिदिन समस्या गंभीर होती जा रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गंभीरता से लेकर नशा बेचने वालों पर सख्ती की मांग की।