पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रोजेक्ट प्रबंधन 15 दिन में पूरी करें मांगें, नहीं तो करेंगे आंदोलन

प्रोजेक्ट प्रबंधन 15 दिन में पूरी करें मांगें, नहीं तो करेंगे आंदोलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपनी मांगों को लेकर परियोजना प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ।

भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर

5 मेगावाट की करेरी समल हाईड्रो पावर परियोजना के खिलाफ अन्नुराक्षी के ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इसमें ग्रामीणों ने प्रोजेक्ट प्रबंधन से जल्द से जल्द मांगे पूरी करने की मांग की है। इसमें मुख्यत लाडा की राशि, रोजगार, फसलों का मुआवजा, प्रभावितों को मुआवजा व अन्य मांगें प्रमुख है। ग्रामीणों ने कहा कि कि यदि 15 दिनों में मांगे नहीं मानी तो ग्रामीण परियोजना के खिलाफ आंदोलन करेंगे। अन्नुराक्षी गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को रामपुर एसडीएम कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर परियोजना प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। इसमें प्रभावितों ने कहा कि लाड़ा राशि को प्रभावित गांव में नियमानुसार काम शुरू होने से पहले कुल राशि का 10 प्रतिशत जमा किया जाए। इसके अलावा प्रभावितों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार दिया जाए। इसके अतिरिक्त अन्नुराक्षी गांव के लिए सिंचाई और पानी की व्यवस्था पाइप व नहर द्वारा किया जाए। वहीं गांव के लिए सड़क का निर्माण, विकासात्मक कार्य लाडा राशि के अतिरिक्त किए जाए। वहीं परियोजना निर्माण द्वारा निजी भवनों और फसलों को हो रहे नुकसान का मुआवजा भी दिया जाए। प्रभावितों ने प्रबंधन से 15 दिनों के अंदर सभी मांगों को पूरा करने की मांग की।

परियोजना से संबंधित जो भी नियम है उसे पूरा किया जाएगा। जो भी मुद्दे ग्रामीणों द्वारा उठाए जा रहे है उसे भी नियमों को ध्यान में रखते हुए पूरा किया जाएगा। हिमांशु, परियोजना प्रबंधन करेरी।

खबरें और भी हैं...