पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगर परिषद रामपुर में चार नए पार्षद मनोनीत करने पर सीएम का आभार

नगर परिषद रामपुर में चार नए पार्षद मनोनीत करने पर सीएम का आभार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामपुर बुशहर | भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर के अध्यक्ष शशि भूषण श्याम, नेता प्रेम सिंह द्रैक और रामपुर मंडल के सभी पदाधिकारी और रामपुर मंडल के समस्त कार्यकारिणी ने रामपुर नगर परिषद में 4 नए पार्षद मनोनीत होने पर सभी पार्षदों को बधाई दी है। मंडल अध्यक्ष और उनकी पूरी टीम ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा और सांसद राम स्वरूप शर्मा और जिलाध्यक्ष अजय श्याम का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि रामपुर नगर परिषद में खाली हुए चार पार्षदों के पद पर भाजपा के पार्षदों की नियुक्ति की गई है और ये पार्षद नगर परिषद क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

खबरें और भी हैं...