रंदल स्कूल में अग्निशमन विभाग ने बच्चों को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर
रंदल स्कूल में अग्निशमन विभाग ने बच्चों को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर
रामपुर बुशहर | निरमंड खंड के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रंदल में अग्रिशमन सप्ताह के दौरान जागरूकता शिविर का आयोजन किया। हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा व अग्रिशमन विभाग द्वारा आयोजित शिविर में जवानों ने छात्रों को आपदा प्रबंधन और आग से बचने के गुर सिखाए और प्राथमिक उपचार के तरीके और घायलों को घटना स्थल से कैसे दूर ले जाया जाता है के बारे मॉक ड्रिल के माध्यम से समझाया। कंपनी कमांडर ईश्वर चंद गौतम, श्याम मुरारी, गृह रक्षक दुर्गा सिंह, पवन कुमार, अग्निशमन अधिकारी केशव नेगी, अग्रसर प्रशामक रोशन शर्मा, महेश,रणजीत व प्रताप चंद ने छात्रों को जागरूक किया। इस आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन ने दोनों विभाग को आभार व्यक्त किया और कहा भविष्य में छात्रों को समय समय पर जागरूक किया जाए।