पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रामपुर घाट में मोमबत्ती की आग से 6 झुग्गियां राख, एक बाइक भी जली

रामपुर घाट में मोमबत्ती की आग से 6 झुग्गियां राख, एक बाइक भी जली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांवटा साहिब | रामपुर घाट में मोमबत्ती की आग से 6 झुग्गियां जलकर राख हो गई जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। आग से राजकुमार, भोलाराम, सुभाष, संजय कुमार, राजेश, शीला देवी निवासी उतर प्रदेश की झुग्गियों में आग लगी है। इसके अलावा तपेश्वर जोकि बिहार का निवासी है। उसकी छोटी दुकान व झुग्गी भी जलकर राख हो गई है। पुलिस के अनुसार समय पर फायर ब्रिगेड के पहुंच जाने से आग पर काबू पा लिया गया था। इसके अलावा वहां खड़ी एक बाइक भी आग की चपेट में आकर जल गई। डीएसपी प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है।

खबरें और भी हैं...