केंडल जलाकर मृतक छात्रों को दी श्रद्धांजलि
रामपुर बुशहर| पीजी कॉलेज में जागरूक छात्र संघ के कार्यकर्ताओं ने नूरपूर में हुए दर्दनाक हादसे के शिकार हुए स्कूलों बच्चों की सद्गति के लिए प्रार्थना एवं शांति सभा का आयोजन किया गया। संघ के कार्यकर्ताओं ने दीप और मोमबत्तियां जलाकर अपनी संवेदना प्रकट की। इसके साथ ही छात्रों ने जलियांवाला बाग हत्याकांड की 99वीं बरसी के अवसर पर शहीदों को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जागरूक छात्र संघ इकाई कुमारसैन के पर्यवेक्षक निकेश ठाकुर ने छात्रों को जलियांवाला बाग घटना की भारतीय स्वाधीनता संग्राम को तेज करने में रही भूमिका पर अपने विचार रखे। उन्होंने युवा वर्ग से धरोहर स्वरूप मिली स्वतंत्रता, लोकतंत्र को सुदृढ़ करने और इसके महत्व को समझने की अपील की। अभिषेक चौहान, प्रीतम, मधु, रवि, सुनील, विजय, अभिषेक, विक्रम, जितेंद्र कुमार, निधि, पल्लवी, प्रशांत, प्रदीप, मदन, रजत नेगी, रितिका बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।