पानी की समस्या को लेकर सिंचाई मंत्री कर भेजा ज्ञापन
भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर
देलठ गांव का प्रतिनिधिमंडल पानी की समस्या को लेकर एसडीएम से मिला और सिंचाई मंत्री को पानी की समस्या के निदान के लिए ज्ञापन भेजा। गांव में पिछले लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रही है और लोगों की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। इसके कारण ग्रामीणों ने सामणू नाले से केवल आधा इंच पानी की लाईन बिछाई है और करांगला वासी व्यर्थ ही इसका विरोध कर रहे हैं, वहीं विभाग भी इस ओर गंभीर नहीं दिख रहा है। इसके चलते आईपीएच विभाग की कार्यप्रणाली से गांव के लोगों में रोष है।
निवासी कृष्ण चंद, मस्त राम कौशल, रमेश भारद्वाज, रमेश चंद, राम लाल, गुरदयाल, रोशन लाल, उदय कुमार, कमलानंद, जिया लाल, जोबन दास, नरेंद्र गुप्ता, मोती लाल, राम दयाल, शिश पाल, वीर चंद शर्मा,रतन दास, दासू राम आदि का कहना है कि देलठ गांव में 90 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जाति से संबंधित है। उन्होंने कहा कि इस नाले पर करांगला गांव का अधिकार नहीं है, जबकि इस पर देलठ का हक बनता है। देलठ गांव का इस नाले पर पुश्तैनी अधिकार है और ग्रामीण द्वारा लंबे समय से इसी नाले से मां भीमाकाली और देवता साहब पलथान की पूजा के पानी का प्रयोग किया जा रहा है। करांगला के लिए जोड़ी पाइप को किसी प्रकार से कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाया है।
नाला किस पंचायत में आता है उसके लिए राजस्व विभाग की टीम बुलाई गई है। जिसके बाद भी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उमेश शर्मा, एसडीआे आईपीएच