पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोबर्ट ग्लेजर ने पहले स्थान पर मारी बाजी

रोबर्ट ग्लेजर ने पहले स्थान पर मारी बाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामपुर बुशहर | बीएड कॉलेज नोगली(कलना) में आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर संस्थान में अंतरसदनीय प्रश्नोतरी प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में भारतीय संविधान और संसद विषय से संबंधित प्रश्न पूछे गए। संस्थान के चारों सदनों के मध्य प्रश्नोतरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में रोबर्ट ग्लेजर में पहले स्थान पर बाजी मारी। वहीं गांधी सदन ने दूसरे और डीएस कोठारी सदन तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर संस्थान के सचिव पवन आनंद, कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता और निदेशक राजीव शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस दौरान संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. अजेंद्र नेगी ने सभी प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को डॉ. भीम राव आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके जीवन में बहुत सारी कठिनाइयों के बावजूद भी संघर्ष करना कभी नहीं छोड़ा। नेगी ने कहा कि हमें भी आंबेडकर के जीवन प्रेरणा लेनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...