पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रामपुर क्षेत्र में धर्मांतरण चिंताजनक : आरएसएस

रामपुर क्षेत्र में धर्मांतरण चिंताजनक : आरएसएस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर

निरमंड के बायल में आरएसएस की सात दिवसीय आईटीसी रविवार को सम्पन्न हुआ। आरएसएस के प्रांत संघ चालक डॉ वीर सिंह रांगडा विशेष वक्ता और टेक सिंह भंडारी समापन में कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में शामिल हुए ।इस मौके पर सैकडों लोगों की उपस्थिति में बायल गांव के खेल मैदान में प्राथमिक प्रशिक्षण वर्ग में 114 शिक्षार्थियों ने दंड, नियुद्ध और व्यायाम का प्रदर्शन कर लोगों को प्रभावित किया।

कार्यक्रम में प्रांत संघ चालक वीर सिंह रांगडा ने बताया 1925 में नागपुर में डॉ केशवराव बलिराम हेडगवार ने देश सेवा के लिए स्थापित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ समय के अनुसार देश हित में राष्ट्र निर्माण, देश सेवा जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम देने के साथ वर्तमान में हिन्दू संस्कृति और भाषा को बचाने में का अभियान चलाए हुए हैं । उन्होंने रामपुर क्षेत्र में ईसाईकरण की बढ़ती गतिविधियों पर चिंता जाहिर की और धर्मांतरण रोकने के लिए आगे आने की अपील की।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर रामपुर विभाग के विभाग प्रचारक प्रताप सिंह, वर्ग अधिकारी पीतांबर कायथ, जिला कार्यवाह चंद्रकांत, वर्ग कार्यवाह जीव राम रोष्टा, जिला संघ चालक अश्वनी सोनी, मोहन गौतम, झाकड़ी खंड के प्रताप नेगी, रामपुर नगर के रोशन चौधरी, पुष्पराज,अजीत मेहता, राजीव, रविकांत, अजय शर्मा, सेवक राम, राकेश , सुनील, लक्ष्मण समेत कई स्वयं सेवक और ग्रामीण उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...