पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दाे साल में हांफी 2.८४ करोड़ की स्कीम, देलठ में 5वें दिन मिल रहा लोगों को पानी

दाे साल में हांफी 2.८४ करोड़ की स्कीम, देलठ में 5वें दिन मिल रहा लोगों को पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर

ननखड़ी तहसील के देलठ पंचायत के लोगों काे पेयजल मुहैया करवाने के उद्देश्य से देलठ में दो करोड़ ८४ लाख की लागत से पेयजल योजना ताे बनाई, लेकिन अाज योजना से देलठ के ग्रामीणों काे पर्याप्त मात्रा में पानी नसीब हा़े रहा है। दो साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने योजना का उद्धघाटन किया था, लेकिन हाल यह है की लोगों को 5 दिन बाद इस लाइन से देलठ टैंक को पानी दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने पेयजल योजना को जल्द दुरुस्त करने की मांग की है, जिससे कि लोगों को नियमित पानी मिले।

विभाग जल्द लोगों काे पर्याप्त पानी मुहैया करवाए

देलठ के स्थानीय ग्रामीण कृष्णा राणा, नरेंद्र शर्मा, कैलाश शर्मा, संजीव,राम सिंह,कृष्ण सिंह, भुवनीश, शशि, सतीश, हुकम देव और अन्य ग्रामीण का कहना है कि पूर्व सरकार ने लोगों को आश्वासन दिया था कि इस पेयजल योजना से पर्याप्त पानी दिया जाएगा, लेकिन 2 साल बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों को पानी नसीब नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है की इस स्कीम के तहत सुचारू रूप से देलठ में सप्लाई दी जाए, ताकि देलठ पंचायत के ग्रामीणों को पानी की समस्या से निजात मिले सके।

2 दिन पानी की सप्लाई देलठ, टूटू, टिकरी गांव के टैंकों में दिया गया। विभाग की कोशिश करेंगी कि हर रोज लोगों को पानी मिल सके। अरूण शर्मा, कनिष्ठ अभियंता ननखड़ी।

खबरें और भी हैं...