पिंकी को बेस्ट बल्लेबाज का खिताब
भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर
एसजेवीएन झाकड़ी के खेल मैदान में एनजेएचपीएस झाकड़ी व एलएचईपी बिथल के सौजन्य से महिला सदस्यों एवं परिवार की महिला सदस्यों के लिए मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि रूपम सूद ने किया। उन्होंने सभी भाग लेने वाली टीमों से प्रतियोगिता में खेल व आपसी सद भावना से खेलने का आग्रह किया। उन्होंने महिला खिलाडिय़ों की हौंसला अफजाई भी की। इस अवसर पर एसजेवीएन के परियोजना प्रमुख संजीव सूद भी विशेष रूप से मौजूद रहे। साथ ही वरिष्ठ अपर महाप्रबंधक प्रवीन सिंह नेगी एवं अध्यक्ष स्पोर्ट्स काउंसिल और वरिष्ठ अपर महाप्रबंधक मनोज कुमार भी उपस्थित रहे।
इस प्रतियोगिता में महिलाओं की 4 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के नॉक आउट मुकाबलों में यमुना एकादश ने रावी एकादश को 3 रनों से और गंगा एकादश ने गोदावरी एकादश को 8 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में गंगा एकादश विजय रही। गंगा एकादश की टीम ने यमुना एकादश टीम को 40 रनों से हराया। प्रतियोगिता में मीना नेगी ने मैच अंपायर की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में पिंकी को बेस्ट बल्लेबाज के खिताब से नवाजा गया। जबकि मीना भार्गव बेस्ट गेंदबाज रही। वहीं अनीता बेस्ट फील्डर रही। विजेता खिलाडिय़ों को रूपम सूद और संजीव सूद द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ अपर महाप्रबंधक पीएस नेगी ने स्पोर्ट्स काउंसिल एनजेएचपीएस झाकड़ी / एलएचईपी बिथल के तत्वावधान में हुए सफल आयोजन पर बधाई दी।
एनजेएचपीएस झाकड़ी व एलएचईपी बिथल के सौजन्य से करवाए गए महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम मुख्य अतिथि के साथ