पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • १८अप्रैल को होगी एनपीएस कर्मचारी की बैठक

१८अप्रैल को होगी एनपीएस कर्मचारी की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर

एनपीएस कर्मचारियों की बैठक १८ अप्रैल बुधवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला रामपुर के प्रांगण में होगी। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। इस बात की जानकारी देते हुए एनपीएस के अशोक मेहता और कमला शर्मा ने बताया कि १५ मई २००३ के उपरांत नियमित होने वाले कर्मचारियों को पेंशन के दायरे से बाहर कर दिया गया है। जिसके चलते इन कर्मचारियों को बुढ़ापा असुरक्षित है। पेंशन बंद होने से इन कर्मचारियों की बुढ़ापे में सामाजिक सुरक्षा की कोई भी गारंटी नहीं है। जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं या निकट भविष्य में होने वाले हैं। उन्हें उन्हीं के पैसों से काट कर मात्र ५०० से २००० तक की जीवन बीमा पॉलिसी आधारित अंशदायी पैंशन दी जा रही है। जिसके चलते कर्मचारियों का चिंतित होना वाजिब है। बैठक में ३० अप्रैल को दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय रैली पर चर्चा हुई।

खबरें और भी हैं...