पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नरैण में जर्जर भवन में चल रहा प्राइमरी स्कूल, हादसे को न्योता

नरैण में जर्जर भवन में चल रहा प्राइमरी स्कूल, हादसे को न्योता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर

रामपुर खंड की नरैण पंचायत के प्राथमिक स्कूल नरैण के भवन की हालत खस्ता बनी हुई है। एेसे में भवन के गिरने से कभी भी काेई बड़ा हादसा हाे सकता है। इसी काे देखते हुए नरैण पंचायत के लाेगाें अाैर युवाओं ने कहा कि खस्ताहाल हो चुके स्कूल भवन में हर समय पत्थर गिरने का खतरा बना रहता है, जबकि बीते वर्ष स्कूल के एक कमरे पर तो भारी भरकम पत्थर भी गिर चुके हैं। क्षेत्र के युवाओं ने प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग से मांग की कि भवन को असुरक्षित घोषित कर, इसे वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नरैण परिसर में स्थानांतरण कर उसके आसपास की खाली जगह पर प्राथमिक स्कूल का नया भवन बनाया जाए।

भवन निर्माण की मांग काे लेकर नरैण पंचायत में बैठक: नरैण पंचायत में रविवार काे नरैण स्कूल के अभिभावकाें अाैर युवाओं ने एक बैठक अायाेजित की। इस बैठक की अध्यक्षता पवन चौहान ने की। इस बैठक में सभी लाेगाें ने एक मत होकर प्राथमिक स्कूल भवन को बदलने और नए भवन का निर्माण करने की मांग की। वर्तमान में चल रहे प्राथमिक स्कूल का भवन असुरक्षित है। इसकी दीवारों से मिट्टी भी गिर रही है और स्कूल की छत पर लगी लकड़ी सड़ चुकी है। कुछ दीवारों को देख कर लगता है कि मनों अभी गिरने वाली है। वहीं दूसरी और स्कूल के साथ पहाड़ी भी जहां से अक्सर पत्थर गिरते रहते हैं, जिस कारण बीते वर्ष भी स्कूल का एक कमरा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से आज तक मरम्मत नहीं हो पाई है, हालांकि इसके लिए डेढ़ लाख रुपए की राशि भी स्कूल को मिल चुकी है। स्कूल के भवन की खस्ताहालत काे देखते हुए क्षेत्र के लाेगाें ने सरकार से मांग की कि नरैण प्राथमिक स्कूल काे बदल कर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल स्कूल भवन में चलाया जाए। स्कूल भवन में किसी भी वक्त कोई अनहोनी घट सकती है। एक तो भवन बहुत पुराना है और दूसरा इसकी मरम्मत पर भी खर्चा बहुत अधिक आएगा। ऐसे में पुराने भवन की मरम्मत करने के बचाए प्राथमिक स्कूल के लिए नए भवन का निर्माण किसी सुरक्षित स्थान पर किया जाए।

नरैण स्कूल काे बदलने की मांग काे लेकर बैठक करते हुए अभिभावक एवं अन्य लाेग।

नरैण स्कूल की टूटी हुई छत।

नरैण प्राथमिक स्कूल के भवन निर्माण के लिए पंचायत द्वारा जो भी मदद होगी वह की जाएगी। ताकि जल्द से जल्द स्कूल का निर्माण पूरा हो। नरेश चौहान, प्रधान, ग्राम पंचायत नरैण।

ये रहे माैजूद : इस माैके पर वीरभद्र कायथ, यशपाल पालसरा, बबलू पालसरा, सुनील, गोविंद कुमार, राज कुमार, मोहन सिंह, अभिषेक महाजन, जॉटी चौहान, बॉबी, गोलू महाजन, टीनू देष्टा, अंकित व बलबंत के अलावा कई अन्य लाेग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...