पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनोनीत पार्षदों को एसडीएम ने दिलाई शपथ

मनोनीत पार्षदों को एसडीएम ने दिलाई शपथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर| नगरोटा बगवां

नगरोटा बगवां में सोमवार को नगर परिषद द्वारा मनोनीत पार्षदों को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यातिथि के रूप कांगड़ा के एसडीएम शशि पाल नेगी ने शिरकत की। उन्होंने नवनिर्वाचित पार्षदों रानू राम, सिद्धार्थ चोपड़ा,आशा वालिया व राजीव गुप्ता को शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगरोटा के विधायक अरुण मेहरा भी विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह को धन राशि के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर नगर परिषद प्रधान स्वर्णा वालिया, उपप्रधान बलरामपुरी, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी चमन कपूर, पार्षद कांता मेहरा, मधु शर्मा तथा शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...