पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खनेरी में बनेगा विशेष कैजुअल्टी वार्ड, 24 घंटे तैनात रहेगा स्टाफ

खनेरी में बनेगा विशेष कैजुअल्टी वार्ड, 24 घंटे तैनात रहेगा स्टाफ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर

चार जिलों को स्वास्थ्य सुविधा देने वाले खनेरी अस्पताल में 10 माह के बाद हुई आरकेएस की बैठक में एसडीएम डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि अगर अस्पताल की व्यवस्था सुधारनी है तो सभी को अपना काम नियमानुसार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आरकेएस की वित्तीय खामियों को अस्पताल प्रबंधन जल्द दुरुस्त करे। आरकेएस की राशि से केवल मरीजों को मिलने वाले लाभ पर ही खर्च किया जाए।

इस बार अनुमानित बजट 54 लाख

आरकेएस की बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील शर्मा ने कहा कि वर्ष 2018-19 के लिए अस्पताल का अनुमानित बजट 54 लाख के करीब है। एसडीएम ने बैठक में कई अन्य सुझाव दिए ताकि अस्पताल के खर्चे को कम किया जा सके। वहीं बीएमओ डॉ आरएस नेगी ने अस्पताल प्रबंधन से गुजारिश की कि वह गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं का सही रिकार्ड व जानकारी उन्हें दे। बैठक में ये भी निर्णय लिया गया कि एबुलेंस सेवाओं को आपातकाल के लिए आउटसोर्स किया जाएगा। ताकि अस्पताल की एबुलेंस न मिलने पर मरीजों को दिक्कतें पेश न आए। वहीं जन औषधि केंद्र को जल्द से जल्द खोलने पर भी सहमति हुई। अस्पताल के भीतर मरीजों की सहुलियत के लिए हर ब्लॉक में संबंधित डाक्टरों की सूची व उस ब्लॉक में मिलने वाली सुविधाओं का बोर्ड लगा पाया। इस मौके पर सीडीपीओ अजय, बीडीओ प्रताप चौहान, बीपीओ शशिबाला, व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरीश गुप्ता मौजूद उपस्थित

खनेरी अस्पताल में आरकेएस की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम डॉ निपुण जिंदल।

डॉक्टरों द्वारा दी जाने वाली पर्ची का रिकार्ड हो मेंटेन

एसडीएम ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश देते हुए कहा कि डॉक्टरों द्वारा मरीजों को दी जाने वाली पर्चियों का रिकार्ड मेंटेन रखे जाए। साथ ही ये कहा कि अस्पताल में जो मरीज आ रहा है वह हर बार नई पर्ची बनाएगा। ताकि अस्पताल प्रबंधन के पास पूरा रिकार्ड रहे। वहीं जनरेटर से ओपीडी वाली इमारत को जोडऩे की भी बात कही गई। इतना ही नही उन्होंने बैठक में छ माह के भीतर सोलर गीजर को दुरूस्त करने के भी आदेश दिए गए। डॉ जिंदल ने कहा कि जल्द ही आपातकाल कक्ष के साथ एक अन्य विशेष केजुअल्टी वार्ड बनाया जाएगा। जिसमें डाक्टर से लेकर नर्स व अन्य स्टाफ 24 घंटे अपनी सेवाएं देंगे। ताकि मरीजों को दिक्कतें पेश न आए। इस वार्ड को जल्द से जल्द तैयार किया जाएगा।

किराया नहीं दिया तो खाली होगी कैंटीन : आरकेएस की बैठक में ये निर्णय लिया गया कि अगर सोमवार शाम तक केंटीन मालिक ने बकाया एक लाख 22 हजार रुपए नहीं दिए तो केंटीन पर ताला लगा दिया जाएगा। एसडीएम ने सख्ती से कहा कि अस्पताल प्रबंधन इस पर सख्ती से कारवाई करें।

खबरें और भी हैं...