रामपुर में अधिकारियों और कर्मचारियों को सिखाए अग्नि सुरक्षा के गुर
सुरक्षा सेवा सप्ताह को लेकर अग्निशमन विभाग रामपुर ने रामपुर में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस मौके पर अधिकारियों और कर्मचारियों को अग्नि से बचाव , उपाय से संबंधित प्रदर्शन एवं अभ्यास करवाया गया। अग्निशमन अधिकारी केशव सिंह नेगी और रोशन शर्मा ने अभ्यास के दौरान बताया कि घरो और कार्यालयों में लगे अग्नि शमक यंत्रों को प्रयोग अग्निदुर्घटना होने पर कैसे चलाया जाता है और कैसे प्रारंभ अवस्था में आग को काबू किया जा सकते है इस बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस मौके पर अशोक कुमार, गर्वधन सिंह नेगी, प्रताप सिंह, महाबीर सिंह, गोपी चंद, रमेश कुमार सहित भारतीय जीवन निगम, भारतीय स्टेट बैंक, यूको बैंक, भीमाकाली मंदिर ट्रस्ट के अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।