पशुपालक संघ रामपुर की बैठक 18 को, पशु जनगणना पर होगी चर्चा
रामपुर बुशहर | पशुपालन संघ रामपुर की वार्षिक बैठक 18 को रामपुर में आयोजित की जाएगी। रामपुर ब्लॉक की वार्षिक बैठक विभागीय विश्राम गृह रामपुर में दस बजे आयोजित की जाएगी। संघ के सचिव इंद्रमोहन ने सभी पशु औषधियोजक और पशुपालन सहायक को वार्षिक बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की है। संघ के प्रधान बिहारी लाल चौहान ने बताया कि बैठक में पशु जनगणना संबंधी और वरिष्ठ पशु चिकित्सालय ज्यूरी को रामपुर या दत्तनगर में स्थानांतरित करने बारे चर्चा की जाएगी।