पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार आंगनबाड़ी वर्कर्ज, हेल्पर को हरियाणा की तर्ज पर दे मासिक वेतन

सरकार आंगनबाड़ी वर्कर्ज, हेल्पर को हरियाणा की तर्ज पर दे मासिक वेतन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर

रामपुर खंड में आंगनबाड़ी वर्कर्ज और हेल्पर का सम्मेलन बरकल और तकलेच में आयोजित हुआ। इसमें सीटू जिला अध्यक्ष बिहारी सेवगी और किसान मजदूर नेता प्रेम चौहान उपस्थित हुए। इन दौरान सम्मेलन में नई कमेटियों का गठन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहारी सेवगी कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें नव उदारवादी नीतियां लागू कर रही हैं। जो न केवल आंगनबाड़ी वर्कर्ज व हेल्पर, मजदूर विरोधी है, बल्कि इसका असर आम जनता पर भी पड़ा।

हालांकि केंद्र सरकार ने वर्ष 2018-19 में आंगनवाड़ी के लिए 16,334 करोड़ का बजट में प्रावधान रखा है। जोकि ना काफी हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आंगनवाड़ी वर्कर्ज व हेल्पर यूनियन ने वेतन बढ़ाने, पेंशन, ग्रेच्युटी, ईएसआई लाभ देने के लिए हड़ताल की और10 मार्च को मुख्यमंत्री के समझौता हुआ, जिसमें फैसला हुआ कि 1 मार्च 2018 से आंगनबाडिय़ां वर्कर्ज को 11,429 रुपये मासिक व हेल्पर को 5,715 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। इसके साथ पेंशन, ग्रेच्युटी, ईएसआई लाभ भी मिलेगा। दूसरी तरफ हिमाचल में आंगनबाड़ी वर्कर्ज का एक दिन का मानदेय मात्र 115 रु है।

मुख्यमंत्री को सौंपा 5 सूत्रीय मांग पत्र : आंगनबाड़ी वर्कर्ज व हेल्पर यूनियन ने 3 अप्रैल को प्रदेश मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को 5 सूत्रीय मांग पत्र दिया है। इसमें आंगनबाड़ी वर्कर्ज व हेल्पर का मानदेय हरियाणा की तर्ज पर दिया जाए, आंगनबाड़ी वर्कर्ज व हेल्पर की सेवानिवृति की आयु हरियाणा की तर्ज पर 65 वर्ष की जाए, सेवानिवृति पर पेंशन, गै्रचुएटी की सुविधा लागू की जाए, वर्ष 2012 से मार्च 2015 तक की एनएचआरएम की बकाया राशि तुरंत भुगतान की जाए, मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण रुप से आंगनबाड़ी का दर्जा दिया जाए तथा इसमें कार्यरत वर्कर्ज को पूरा मानदेय दिया जाए। वर्कर्ज व हेल्पर को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री से इन मांगों को जल्द मानने की मांग की गई। ताकि आंगनबाड़ी वर्कर्ज और हेल्पर को लाभ मिल सके और उन्हें दिक्कतें पेश न आए।

तकलेच में आयोजित सम्मेलन में मौजूद आंगनबाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर।

बरकल और तकलेच आंगनबाड़ी कमेटी का किया गठन

इस मौके पर बरकल और तकलेच आंगनबाड़ी कमेटी का गठन किया गया। इसमें बरकल कमेटी के अध्यक्ष चंदा मानटा, सचिव राज कुमारी, कार्यकारिणी सदस्य ममता, कोकिला, ठाकुरदासी को बनाया गया। जबकि तकलेच कमेटी में अध्यक्ष लीला चौहान, सचिव रीता, कोषाध्यक्ष हेमलता को चुना गया। जबकि बीमा शर्मा, पुष्पा देवी और मनसा ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

खबरें और भी हैं...