पशु चिकित्सालय ज्यूरी से रामपुर शिफ्ट करने की मांग
पशुपालन विभाग कर्मचारी संघ की बैठक अध्यक्ष बिहारीलाल चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। विभागीय आवासों की मरम्मत, पशुपालन विभाग के सभी कर्मचारियों का वेतन व अन्य भत्ते को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही वितीय कार्य भेड़ प्रजनन केंद्र ज्यूरी से करवाने पर भी चर्चा हुई। इस दौरान बैठक में कर्मचारी संघ ने ज्यूरी में स्थित पशु चिकित्सालय को रामपुर या फिर दत्तनगर में शिफ्ट करने की मांग उठाई है। संघ ने कहा है कि ज्यूरी में चिकित्सालय होने से लोगों सहित विभाग के कर्मचारियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगर रामपुर और दत्तनगर में चिकित्सालय शिफ्ट हो जाता है तो काफी लोग राहत की सांस लेंगे। संघ ने कहा कि पीपीआर की वैक्सीन समय पर उपलब्ध करवाई जाए। ताकि इसका लाभ अधिक से अधिक पशुपालकों को मिल सके। बैठक में सभी सदस्यों ने अपनी अपनी समस्याए संघ के समक्ष रखी। संघ के अध्यक्ष बिहारीलाल चौहान ने कहा कि बैठक में जो भी मुद्दे चर्चा के लिए रखे गए है, उन पर अवश्य ही कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जो भी महत्वपूर्ण मांगें है उन्हें सरकार के समक्ष रखा जाएगा। ताकि समय रहते कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जा सके। बैठक में संजीव कुमार, बलजीत, इंद्रमोहन, प्रताप, गोपाल, राकेश, सुभाष, मुन्नीलाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।