पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाज सुधार ब्राह्मण सभा ने डंसा में धूमधाम से मनाई परशुराम जयंती

समाज सुधार ब्राह्मण सभा ने डंसा में धूमधाम से मनाई परशुराम जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामपुर बुशहर| समाज सुधार ब्राह्मण सभा के तत्वाधान में परशुराम मंदिर परिसर डंसा में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर समिति के अध्यक्ष खेल चंद नेगी ने किया। भगवान परशुराम के चित्र पर फूल मालाएं अर्पित दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम में लालसा, डंसा दो ठहरियों के ब्राह्मण समुदाय ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर समाज सुधार ब्राह्मण सभा रामपुर के अध्यक्ष नंद लाल शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूज्यदेव शर्मा, जन्मदेव शर्मा, भजनानंद, आरएन भारद्वाज, जेएल डमालू, दुर्गादत्त शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...