वीरभद्र, विक्रमादित्य व दो अन्य पर मामला दर्ज
एक बार फिर रामपुर राजमहल से कुछ दिनों पहले सामान बाहर निकालने का विवाद गहरा गया है। मंगलवार देर रात रामपुर थाना में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, विक्रमादित्य सिंह, पूर्व ईएनसी एसपी नेगी और यूथ कांग्रेस रामपुर अध्यक्ष जसबीर के खिलाफ राजकुमार राजेश्वर सिंह द्वारा एसपी शिमला के माध्यम से आए शिकायत पत्र पर मामला दर्ज किया है।
इससे पूर्व राजकुमार राजेश्वर सिंह के केयरटेकर मस्त राम ने रामपुर थाना में आकर शिकायत की थी, इसे अगले दिन वापस ले लिया था। अब राजकुमार राजेश्वर सिंह ने एसपी शिमला के माध्यम से मामला दर्ज करवा दिया। थाना प्रभारी रामपुर रवींद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है।